बताया जा रहा है कि महिला जब कुए में कूदी तो उसके चारो बच्चे तो डूब गए, लेकिन खुद महिला किसी तरह बाहर आ गई और वह पास ही एक खेत में बेहोशी की हालत में मिली । डूबने वाले बच्चों में डेढ़ साल का एक बेटा, तीन और साढ़े चार साल की दो बालिकाएं और एक सात साल की बड़ी बेटी भी शामिल । इस प्रकार कुल चारों बच्चों की डूबने से मौत हो गई। खकनार पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची। शवों को बाहर निकाला गया। टिका बर्डी में रमेश और उसकी पत्नी प्रमिला के बीच विवाद हुआ था।
दरअसल विवाद काफी मामूली बताया गया है। ग्रामीणों के अनुसार रमेष ने अपनी पत्नी को खेत में महुआ चुनने के लिए साथ चलने की बात कही थी, लेकिन दोनों के बीच इसी बात को लेकर विवाद हो गया। तब गुस्से में आकर महिला अपने 4 बच्चों को साथ लेकर गांव के ही एक कुए में कूद गई। हादसे में डेढ़ साल का बालक, तीन साल और साढ़े चार साल की बालिका सहित सबसे बड़ी बेटी जो कि सात साल की थी उसकी भी मौत हो गई, जबकि कुए में कूदने वाली मां बच गई है।
Monday, March 27, 2023
Home
चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई महिला
चार बच्चों के साथ कुएं में कूद गई महिला
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment