जनपद पंचायत सिवनी के अंतर्गत ग्राम पंचायत बीसावाड़ी ग्राम पंचायत के मुख्यालय में ही 20 वर्षों पुरानी जर्जर पानी की टंकी खड़ी हुई है। यह टंकी के आसपास निजी भूमि पर मकान बने हुए हैं। इस टंकी से रोजाना मलवा नीचे गिर रहा है। जिससे आसपास रहने वाले भय के साए में जी रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पानी की टंकी इतनी जर्जर हो गई है कि रोजाना मलमा गिरते रहता है। आसपास के लोगों की रातों की नींद उड़ गई है। लोगों को यह लगता है कि जब तेज हवा चल रही हो तो यह टंकी उनके मकान के ऊपर गिर जाएगी। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत और जिला प्रशासन को आवेदन निवेदन कर चुका है। इतना ही नहीं विकास यात्रा के दौरान क्षेत्रीय विधायक को भी ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया है। ग्रामीणों की मांग है कि उक्त जर्जर टंकी को डिस्मेंटल कर गिराया जाए जिससे आने वाले समय में जो खतरे की आशंका मन में पल रही है उस से निजात मिल सके।
Monday, March 27, 2023
Home
जर्जर पानी की टंकी से भयभीत हैं लोग
जर्जर पानी की टंकी से भयभीत हैं लोग
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment