रीवा, शहडोल, जबलपुर , सागर संभागों के जिलों में भारी बारिश के आसार है बाकि के शेष संभागों में मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने बाकि के 11 जिलों में मध्यम से भारी वर्षा के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें भोपाल, बैतूल, अलीराजपुर समेत कई जिलों शामिल है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में रेनफॉल एक्टिविटी में कमी आ सकती है। इसके अलावा मौसम विभाग ने बारिश में एहतियात के तौर पर बिना काम के घर से ना निकलने की बात कही है। ऐसे मौसम में बिजली गिरने की भी संभावना है जिसके चलते मौसम विभाग ने सावधानी बरतने की भी अपील की है। मौसम वैज्ञानिक जेपी विश्वकर्मा ने बताया कि प्रदेश में अभी कम दबाव का क्षेत्र मौजूद है। मानसून ट्रफ पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश से कम दबाव के क्षेत्र से होकर छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। इन दो मौसम प्रणालियों के असर से प्रदेश वर्षा का सिलसिला बना हुआ है।
Saturday, August 5, 2023
Home
सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
सात जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
Tags
# हमारा भोपाल
Share This
About munsi verma
हमारा भोपाल
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
हमारा भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment