अभ्यार्थियों ने परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी को ब्लैक लिस्ट करने के साथ जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग को लेकर जमकर नारेबाजी की। अभ्यार्थियों का आरोप था कि....एनआरआई सेंटर से टॉप 10 में 7 अभ्यार्थी के चयन घपले का संकेत है। उन्होंने टॉपर के हिंदी में हस्ताक्षर पर भी सवाल उठाए। साथ ही पूरे मामले में निष्पक्ष जांच कर प्रदेश के लाखों अभ्यर्थियों के साथ न्याय करने की गुहार लगाई। अभ्यर्थियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द ही उनकी मांगों पर सरकार ने एक्शन नहीं लिया तो वह आने वाले दिनों में भोपाल के जंबूरी मैदान में उग्र आंदोलन करेंगे। इधर मामले को देखते हुए पुलिस बल को भी तैनात किया गया था। एसीपी एमपी नगर अक्षय चौधरी ने बताया कि, अपनी मांगों को लेकर अभ्यर्थी यहां प्रदर्शन करने पहुंचे थे, जिन्हें पुलिस ने समझाइश देकर रवाना किया है।
Thursday, July 13, 2023
Home
पटवारी भर्ती परिणामों के बाद फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा
पटवारी भर्ती परिणामों के बाद फूटा अभ्यर्थियों का गुस्सा
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment