जानकारी के मुताबिक खिडोंरा गांव निवासी राहुल सिकरवार रोज की तरह अपने बस को मुरैना से एरोली की ओर जा रहा था। इसी बीच दो युवक बैरियल से बस में चढ़े तो राहुल सिकरवार ने किराए के पैसे मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। राहुल ने दोनों से नीचे उतर जाने को कहा उससे विवाद करने लगे। इसके 15 मिनट बाद बस जब मुंगावली गांव के पास गट्टा फैक्ट्री पर पहुंची तो दोनों युवकों ने अपने दो दर्जन के करीब हत्यार बंद साथी बुला लिए। लोगों की भीड़ देखकर चालक ने बस को तेजी से चलाया तो बदमाशों ने बस पर फायर कर दिया। जिससे राहुल ने बस को रुकवा दिया बदमाशों ने आते ही राहुल को नीचे खींच लिया और उसकी मारपीट की। उसके बाद पत्थरों से बस के सारे शीशे तोड़ डाले। जिससे कांच लगने से कुछ सवारियां भी घायल हो गए इस बीच एक और फायर बदमाशों ने किया और भाग गए।
Tuesday, July 11, 2023
Home
किराए के विवाद में बस पर हमला, फायरिंग
किराए के विवाद में बस पर हमला, फायरिंग
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment