6 दिसंबर सुबह 11 बजे रेंजर सौरभ जैन दो टीमों के साथ जंगल का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान जंगल में दो लोग कुल्हाड़ी और लाठी लिए घूमते दिखे। शिकार की आशंका के चलते वन अमले ने रोकने की कोशिश की तो वे भागने लगे। वाहन चालक ने एक को पकड़ना चाहा तो उसने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और आवाज लगाई तो दो लोग और आ गए। अमले के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिससे रेंजर सौरभ जैन, दो बीट गार्ड व वाहन चालक घायल हो गए। घटना के बाद वन अमला पुलिस थाने पहुंचा तथा घटना की जानकारी पुलिस थाना में चार आरोपियों पर शासकीय कार्य में बाधा डालने का मामला किया। वहीं वन विभाग द्वारा वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम की धारा 29, 51 के तहत छह लोगों पर मामला दर्ज किया। सोमवार को वन अमले ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी पेशी पर आए थे लेकिन बस स्टैंड के पास मुस्तैद वन अमले ने उन्हें दबोच लिया।
Tuesday, July 11, 2023
Home
वन अमले पर हमले के आरोपी गिरफ्तार
वन अमले पर हमले के आरोपी गिरफ्तार
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment