राहुल गांधी की सजा पर वीडी शर्मा ने कहा कि सूरत कोर्ट ने राहुल गांधी को सजा देकर बड़ा ऐतिहासिक फैसला दिया है, राहुल गांधी जो कांग्रेस के बड़े नेता हैं ऐसे जिसमें उन्होंने भारत के प्रधानमंत्री से लेकर कई लोगों को लेकर ऐसी शब्दावली का उपयोग किया जिसे न्यायालय ने उचित नहीं माना और राहुल गांधी को 2 साल की सजा आज दी है। राहुल गांधी लगातार देश के अंदर ऐसी भाषा का उपयोग करते हैं जिससे उन्हें माफी भी मांगना पड़ती है। देश को बदनाम करने में राहुल गांधी पीछे नहीं हटते ,विदेश में जाकर भारत को बदनाम करते हैं। राहुल गांधी के राजनीतिक रूप से आदतन अपराधी के रूप में मोहर आज कोर्ट ने लगाई है। इसके साथ ही वीडी शर्मा ने कहा कि कोर्ट ने मोहर लगाई है राहुल गांधी गैर जिम्मेदार व्यक्ति हैं, पूरा गांधी परिवार ही जमानत पर है गांधी परिवार यानी कांग्रेस पूरी कांग्रेस जमानत पर है। वहीं सीएम शिवराज के 3 साल पूरे होने पर कांग्रेस के विरोध पर वीडी शर्मा ने कहा कि कांग्रेस को श्रृंखलाबद्ध तरीके से कमलनाथ को दिग्विजय सिंह को 15 महीने कमलनाथ की सरकार बंटाधार के निर्देश पर चली थी उस पर उन्हें श्रृंखलाबद्ध तरीके से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही वीडी शर्मा ने कहा कि 3 वर्ष पूरे होने पर स्वर्णिम मध्यप्रदेश मनाने का संकल्प बीजेपी लेती है।
Thursday, March 23, 2023
Home
राहुल को सजा ऐतिहासिक फैसला- शर्मा
राहुल को सजा ऐतिहासिक फैसला- शर्मा
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment