पर्यटन व राजाराम की नगरी ओरछा हर समय पर्यटकों से गुलजार रहती है। सोमवार सुबह भगवान रामराजा सरकार के दर्शन के लिए मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव ओरछा पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वे तुरंत श्रीरामराजा सरकार के दर्शन करने मंदिर पहुंचे। मंदिर में पहुंचने के बाद उन्होंने सरकार की पूजा अर्चना की और ध्यान लगाया। इस दौरान राजपाल यादव करीब आधे घंटे तक मंदिर में रहे। मंदिर में राज
पाल यादव को देख उनके प्रशंसकों भी भीड़ उमड़ पड़ी। प्रशंसकों ने उन्हें गुलाब का हार पहना कर उनका स्वागत किया। मंदिर परिसर में चलते-चलते ही उनके साथ फैंस ने सेल्फी ली। राजपाल यादव की सुरक्षा में पुलिस प्रशासन भी मुस्तैद रहा, हालांकि उनके किसी भी फैंस को सेल्फी लेने से नहीं रोका गया और सभी ने उनके साथ सेल्फी ली।
Monday, March 27, 2023
Home
रामराजा सरकार के दर्शन करने ओरछा पहुंचे हास्य अभिनेता राजपाल यादव
रामराजा सरकार के दर्शन करने ओरछा पहुंचे हास्य अभिनेता राजपाल यादव
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment