बैतूल। बैतूल जिले में टमाटर उत्पादक किसान इन दिनों केवल और केवल नुकसान झेल रहे हैं । बम्पर उत्पादन, स्टोरेज सुविधाओं का अभाव, जिले और जिले के बाहर मंडियों में मांग की कमी के चलते ऐसे हालात बन गए हैं कि मजबूरी में किसान टमाटर की फसल खेतों में ही नष्ट कर रहे हैं या फिर इन टमाटरों से बंदर अपना पेट भर रहे हैं ।
बैतूल के भैंसदेही ब्लॉक के किसान प्रवीण धोटे ने हर साल की तरह इस साल भी बड़े रकबे में टमाटर लगाए थे । उन्हें उम्मीद थी कि अच्छे दाम मिलने से उन्हें मुनाफा होगा लेकिन हुआ बिल्कुल उल्टा । मंडियों से टमाटर की मांग नहीं आ रही जिससे टमाटर खेतों में लगे लगे सड़ रहे हैं । किसान को इतना भी दाम नहीं मिल रहा कि वो खेतों से टमाटर को तोड़ सके इसलिए
प्रवीण सहित दूसरे किसानों ने भी खेतों में लगे टमाटर की फल पर रोटावेटर चला दिए हैं ।
Thursday, January 5, 2023
Home
खेतों में टमाटर नष्ट करने को मजबूर किसान
खेतों में टमाटर नष्ट करने को मजबूर किसान
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment