भोपाल - राजधानी में स्वास्थ्य कर्मचारियों की जारी हड़ताल है। इस हड़ताल के दौरान ही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के नेताओं ने हड़ताल खत्म कर दी है। इसके बाद भी संविदा स्वास्थ्य कर्मी हड़ताल पर हैं। उनका कहना है कि संगठन के पदाधिकारियों ने पाकिस्तान में बैठे गद्दारों की तरह ही संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के साथ व्यवहार किया है। प्रदेश भर से 31 हजार से अधिक कर्मचारियों को भोपाल बुलाकर हड़ताल करवाई। इसके बाद बिना मांग पूरी हुए ही रद्द करने का फैसला ले लिया। संयुक्त मोर्चा के कर्मचारी नेताओं का स्वास्थ्य कर्मियों ने खुलकर विरोध किया। सामुदायिक केंद्र में पदस्थ महिला कर्मचारी ने आरोप लगाया है कि कर्मचारी नेताओं ने लाखों-करोड़ों रुपए संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों से लिया और उसे खुद ही खर्च कर दिया, जबकि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी हड़ताल कर रहे हैं। उनका कहना है कि जब तक मांग पूरी नहीं होती है। वह हड़ताल पर रहेंगे। मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से अपील की है कि जल्द से जल्द मांगों को पूरा किया जाए।
Wednesday, January 4, 2023
Home
- राजधानी में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी
- राजधानी में स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल जारी
Tags
# हमारा भोपाल
Share This
About munsi verma
हमारा भोपाल
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
हमारा भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment