जस्टिस सुनीता यादव ने विधायक के 15 दिन के आवेदन को निरस्त करते हुए जजपाल सिंह जज्जी को आवश्यक रूप से 7 अगस्त से अपने बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 3 दिन के भीतर यानी 10 अगस्त तक अपने गवाहों के कथन भी लिपिबद्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दरअसल भाजपा के ही पूर्व विधायक लड्डू राम कोरी ने जजपाल सिंह जज्जी पर अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र हासिल कर गलत तरीके से आरक्षित सीट से चुनाव लड़ने का आरोप लगाया है। जज्जी के निर्वाचन को शून्य घोषित करने के लिए उन्होंने हाईकोर्ट में एक इलेक्शन पिटिशन दायर की है। जिसमें उन्होंने जज्जी के जाति प्रमाण पत्र को चुनौती दी है। इस पर आवेदक पक्ष के कथन पूरे हो चुके हैं अब अनावेदक के कथन कोर्ट में दर्ज कराए जाने हैं। इस बीच विधायक जज्जी की ओर से एक आवेदन अपने वकील के माध्यम से पेश किया गया जिसमें उन्होंने खुद को हार्ट पेशेंट बताते हुए अशोकनगर के लाइफलाइन अस्पताल में 29 जुलाई से भर्ती होने की बात कही है। लेकिन 30 जुलाई को अशोकनगर जनसंपर्क कार्यालय से जारी बाल तस्करी से संबंधित जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाए जाने का विधायक द्वारा हरी झंडी दिखाए जाने का प्रेस नोट जारी किया। इसके बाद दूसरा प्रेस नोट भी जारी किया जिसमें कहा गया कि जागरूकता रैली में जज्जी शामिल नहीं हुए थे। विरोधाभासी प्रेस नोट जारी करने पर हाईकोर्ट ने कड़ी नाराजगी जताई है और जज्जी को अपने गवाहों के कथन 7 अगस्त से 10 अगस्त के बीच में कथन लिपिबद्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
Wednesday, August 2, 2023
Home
भाजपा विधायक के रवैये हाईकोर्ट नाराज, गवाही कराने के निर्देश
भाजपा विधायक के रवैये हाईकोर्ट नाराज, गवाही कराने के निर्देश
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment