दरअसल द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में आकाश नगर में रहने वाले मोहन पिता अमन पाल उम्र 26 वर्षीय दिव्यांग द्वारा फांसी के फंदे पर झूल कर आत्महत्या का मामला सामने आया है। पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि सहायक उप निरीक्षक पर सस्पेंड की कार्रवाई करते हुए पूरे मामले में जांच की बात कही जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक द्वारा सबसे पहले कलेक्टर कार्यालय में शिकायत की थी, जहां से मृतक युवक को डीसीपी ऑफिस भेजा गया और फिर वहां से थाने पहुंचाया गया था। लेकिन थाने पर हुए दुर्व्यवहार के कारण उसने पूरे मामले में आत्महत्या करना ही कबूल किया और व्हाट्सएप पर एक मैसेज भी छोड़ा जिस पर लिखा था कि पुलिस के 2 स्टार पुलिस कर्मी द्वारा दुर्व्यवहार से वह काफी आहत है और इसी के कारण उसने आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है तो वही बताया जा रहा है कि उसके साथ शादी कराने के नाम पर हजारों रुपए की धोखाधड़ी हुई थी और इसी बात से वह आहत था और उसी कार्रवाई को लेकर वह तमाम विभागों के कार्यों में जाकर अपनी अर्जी देना चाह रहा था लेकिन कहीं पर भी उसे न्याय नहीं मिल पा रहा था फिलहाल देखना होगा कि शासन की इस कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस अपने ही विभाग पर कितनी कार्रवाई कर पाती है।
Wednesday, August 2, 2023
Home
इंदौर मे दिव्यांग ने की आत्महत्या पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
इंदौर मे दिव्यांग ने की आत्महत्या पुलिस पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment