कमलनाथ सर्वप्रथम मंच के समीप ही प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल में पत्रकारों से रूबरू हुए, तत्पश्चात मंच पर कांग्रेस नेताओं ने पुष्प हारों से श्री कमलनाथ जी स्वागत किया। सभा को संबोधित करते हुए माननीय कमलनाथ जी ने कहा कि पूरे देश में आदिवासियों पर अत्याचार एवं शोषण की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, मध्यप्रदेश में तो आए दिन आदिवासी दलितों के साथ अपराधिक घटनाएं हो रही हैं। प्रदेश की भाजपा सरकार कानून व्यवस्था में चौपट सी हो गई है भाजपा सरकार के मुखिया जनता जनार्दन को भ्रमित करने में लगे हुए हैं। हमारी सरकार के समय हमने 670000 पट्टे स्वीकृत किए थे। भाजपा नेताओं ने संविधान और लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ कर सरकार गिराई सरकार में आने के बाद 320000 पट्टे खारिज कर दिए गए। भाजपा सरकार आदिवासी हितैषी न होकर, आदिवासी विरोधी है।
Monday, August 7, 2023
Home
आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का समापन
आदिवासी स्वाभिमान यात्रा का समापन
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment