राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने स्थानीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आम-जन को रेलवे के कायाकल्प की छप्पर फाड़ सौगात दी है। उन्होंने कहा कि उनके जीवन में यह पहला प्रसंग है, जिसमें 25 हजार करोड़ रूपये के 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास के कार्यों का शिलान्यास हुआ है। उन्होंने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत मध्यप्रदेश के 34 रेलवे स्टेशनों के शिलान्यास किये जाने के लिए मध्यप्रदेश की समस्त जनता के प्रतिनिधि के रूप में प्रधानमंत्री जी का आभार ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत समस्त कार्य उच्च गुणवत्ता और निश्चित समय सीमा में पूरे किए जाये। अमृत भारत स्टेशन योजना में चयनित स्टेशनों के भवन सुधार और सौंदर्यीकरण में स्थानीय कला तथा संस्कृति के तत्वों का समावेश किया जाना चाहिए। पैदल पथ, पार्किंग तथा सुगम यातायात की सुविधा सुनिश्चित करने के साथ ही, यात्रियों की सुविधाओं की सतत निगरानी के प्रबंध अवश्य किए जाने चाहिए। रेलवे स्टेशन पर दिव्यांगों के लिए विशेष शौचालय, रैम्प इत्यादि के साथ ही उनके उचित देख भाल की व्यवस्था की जाए।
Sunday, August 6, 2023
Home
निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और निश्चित समय सीमा में पूरे हों : राज्यपाल पटेल
निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता और निश्चित समय सीमा में पूरे हों : राज्यपाल पटेल
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment