प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने कहा कि वंदे मातरम् का मतलब देश, संस्कृति और सभ्यता की जय-जयकार है, लेकिन पता नहीं क्यों कांग्रेस को देश, संस्कृति की जय-जयकार करने में तकलीफ होती है। वंदे मातरम् का मान-सम्मान करने में कांग्रेस क्यों डरती है?मैं कमलनाथ जी और दिग्विजय सिंह जी से पूछना चाहता हूं कि इस बारे में आपका क्या कहना है? क्या आपका यही चरित्र और चेहरा है? उन्होंने कहा कि वंदे मातरम् का अपमान करने का आपका पुराना इतिहास रहा है। आपके लिए देश और संस्कृति कभी महत्वपूर्ण नहीं रही। यही कांग्रेस का मूल चरित्र है,जिसकी मैं कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। उन्होंने कहा कि चाहे वंदे मातरम् हो या विधानसभा की गरिमा की बात हो,कांग्रेस हमेशा अपमान करने का काम करती है। यह कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है, जो हमें बताता है कि देश और संस्कृति का अपमान करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है।
Tuesday, July 11, 2023
Home
विधानसभा में वंदे मातरम् का अपमान , देश का अपमानः विष्णुदत्त शर्मा
विधानसभा में वंदे मातरम् का अपमान , देश का अपमानः विष्णुदत्त शर्मा
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment