सज्जन सिंह वर्मा कहना है कि मलिकार्जुन खड़गे का दौरा सागर में प्रस्तावित था। इससे पहले ही बीजेपी ने साजिश करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दौरा तय कर दिया। प्रधानमंत्री का दौरा है। इसलिए सरकारी तंत्र का उपयोग किया जाएगा। महिलाओं और अन्य लोगों को लाने ले जाने के लिए बसों का इस्तेमाल किया जाएगा। संसाधन जुटाने की पूरी कोशिश बीजेपी करेगी। ऐसी स्थिति में मलिकार्जुन खरगे की सभा में कोई व्यक्ति ना आए। यह पूरी तरीके से साजिश बीजेपी की है। कर्नाटक में भी प्रधान मोदी ने 60 सभाएं की थी। मलिकार्जुन खरगे ने 11 से 12 सभाएं की थी। कर्नाटक के चुनाव में कांग्रेस को जीत मिली और प्रधानमंत्री फेल हुए। इसी तरीके से मध्यप्रदेश में भी प्रधानमंत्री मोदी की सभा बीजेपी को कोई फायदा नहीं मिलेगा। समरसता यात्रा को लेकर कहा कि चुनाव आ रहे हैं। इसलिए आदिवासी बीजेपी को 18 साल में अब याद आ रहे हैं। वहीं कांग्रेस की महिला उत्पीड़न की बैठक को लेकर कहा कि आए दिन मध्यप्रदेश में रोजाना महिलाओं के साथ अपराध के मामले सामने आ रहे हैं। कांग्रेस इस मामले को लेकर सरकार को पूरी तरीके से घेरने की कोशिश की रणनीति बना रही है।
Tuesday, July 25, 2023
Home
खरगे की यात्रा स्थगित, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना
खरगे की यात्रा स्थगित, कांग्रेस ने साधा बीजेपी पर निशाना
Tags
# देश-विदेश
Share This
About munsi verma
देश-विदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
देश-विदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment