सियागंज में आठ घंटे तक आग को बुझाने के प्रयास चलते रहे। मार्केट में आग से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही कारोबारी भी पहुंच गए। दमकल विभाग के मुताबिक आग करीब ढाई बजे लगी थी। बताते हैं सबसे पहले गौतमपुरावाले की दुकान से धुआं उठता हुआ दिखाई दे रहा था। इस दुकान में केमिकल बताया जा रहा है। रात में ही दुकान संचालक और फायर ब्रिगेड को खबर की लेकिन ज्वलनशील पदार्थ होने के कारण आग की लपटे दूर तक दिखने लगी। थोड़ी ही देर में ईश्वरदास भाईचंद (किराना दुकान) और फूलचंद (चाय व घी की दुकान) की दुकान को भी चपेट में ले लिया। फायरकर्मियों को दुकानों के शटर तोड़कर आग बुझानी पड़ी। करीब चार लाख लीटर पानी और फोम डाला गया। सियागंज जैसे मार्केट में आग की खबर से हड़कंप मच गया। आग की लपटे और धुएं का गुबार दूर तक दिखाई दे रहा था। खबर मिलते ही सियागंज के व्यापारी भी पहुंच गए। जिन दुकानों में आग लगी उसके पास में लगी दुकानों को खाली करने लग गए। रहवासी भी मदद करने आ गए। हालांकि दमकलकर्मियों ने दूसरी दुकानों को नुकसान नहीं होने दिया।
Thursday, July 6, 2023
Home
थोक बाजार में आग से करोड़ों का नुकसान
थोक बाजार में आग से करोड़ों का नुकसान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment