गुलाबी गैंग की कमांडर का कहना है कि 25 जून को थाना छिंदवाड़ा में शिकायत करने के बावजूद कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। बल्कि इस मामले पर कार्यवाही की मांग करने पर मेरे निवास पर दिनांक 28 जून 2023 को असामाजिक तत्वों द्वारा पथराव कराया गया। जिसकी शिकायत मैंने छिंदवाड़ा थाने में दर्ज कराते हुये कार्यवाही की मांग की तथा पुलिस सुरक्षा-व्यवस्था की मांग भी की गई है। क्योंकि उक्त पथराव के दौरान मुझे जान से मारने की धमकी भरा एक पत्र भी भेजा गया था। इस लड़ाई में अपनी जान की परवाह किये बिना 3 जुलाई 2023 को बालाघाट जिले में पहुंचकर एस.पी. महोदय को उक्त वायरल वीडियो को लेकर भाजपा विधायक गौरीशंकर बिसेन के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। परंतु अभी तक उक्त शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं की गई। इससे यह स्पष्ट है कि प्रशासन भाजपा के दबाव में विधायक गौरीशंकर बिसेन को बचाने और मामले पर लीपापोती करने के प्रयास में लगे हुये हैं।
Saturday, July 8, 2023
Home
गुलाबी गैंग ने विधायक बिसेन के रवैये पर उठाए सवाल
गुलाबी गैंग ने विधायक बिसेन के रवैये पर उठाए सवाल
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment