बताया जा रहा है गोगांवा थाने में महिला के पति ने छेडखानी की शिकायत पूर्व में दर्ज कराई थी। आरोपी नरेन्द्र ने सुरपाला में गेहूं पिसाने जा रही महिला पर एसिड से भरी बोतल से अचानक अटैक कर दिया। घायल महिला को जिला अस्पताल खरगोन में भर्ती कराया है। पुलिस ने आरोपी नरेन्द्र यशवंत को गिरफ्तार कर लिया है। महिला पर कथित एसिड अटैक से हडकंप मच गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसिड अटैक के पीछे की वजह पुरानी रंजिश बताई जा रही है। महिला का हाथ,पीठ बुरी तरह झुलस गये। हलाकि सुखद है की वारदात में महिला का चेहरा बच गया। जिला अस्पताल पुलिस चौकी प्रभारी का कहना है की महिला पर एसिड अटैक को लेकर अस्पताल में भर्ती किया गया है। गोगांवा पुलिस की जाॅच के बाद वारदात का खुलासा होगा। पुलिस एसिड ही फेंका है या कोई और पदार्थ पड़ताल कर रही है। इधर 35 वर्षीय पीडित महिला कविता सेवकराम ने मीडिया को बताया की गेहूं पिसाने के लिए घर से निकली थी। बिजली बंद होने से आटा चक्की से वापस घर लौट रही थी। तभी गांव के नरेंद्र यशवंत ने उस पर तरल पदार्थ फेंक दिया। पहले महिला को लगा पानी है। लेकिन बाद में शरीर में जलन और कपड़े गलने लगे। हाथ पीठ सहित शरीर में कई जगह बुरी तरह जल गया। आरोपी नरेन्द्र पिता यशवंत पुरानी रंजिश रखता था। छेडखानी करता था। मेरी पति ने पहले भी गोगांवा थाने में छेडखानी का प्रकरण दर्ज कराया था। रंजिश के चलते आरोपी ने एसिड अटैक किया है।
Thursday, July 6, 2023
Home
छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला पर एसिड अटैक
छेड़छाड़ की शिकायत पर महिला पर एसिड अटैक
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment