पार्षदों का कहना है कि उन्हें सिर्फ 6 हजार रुपए वेतनमान दिया जा रहा है। उनके बैठने की व्यवस्था भी कहीं पर नहीं है, जबकि भोपाल के पूर्व महापौर आलोक शर्मा को पत्र लिखकर वेतन संबंधी मामलों पर विचार करने के लिए कहा था लेकिन इसके बाद से कोई सुनवाई पार्षदों की नहीं हुई है। फिर से कांग्रेस पार्षद दल ने महापौर मालती राय को पत्र लिखा है। साथ ही यह भी कहा है कि पार्षदों के बैठने की व्यवस्था भी जोनल कार्यालय में की जाए। हालांकि कई जोनल कार्यालय में पार्षदों के बैठने की व्यवस्था है लेकिन अधिकांश जोनल ऑफिस में पार्षद के बैठने की व्यवस्था नहीं है। वही महापौर का कहना है कि इस प्रस्ताव पर चर्चा जरूर की जाएगी लेकिन अभी उनके पास यह प्रस्ताव आया नहीं है। साथ ही महापौर ने कहा कि जोनल स्तर पर प्लानिंग बनाने के निर्देश टीएंडसीपी की तरफ से दिए गए हैं। इस पर जल्द ही अमल किया जाएगा। वही नगर परिषद के अध्यक्ष किशन सूर्यवंशी का कहना है कि प्रस्ताव के संबंध चर्चा जरूर की जाएगी जिसके पास प्रस्ताव आया है। प्रस्ताव को आगे बढ़ाएंगे। इसके बाद ही पार्षदों की मांगों को पूरा किया जा सकेगा।
Saturday, July 22, 2023
Home
पार्षदों ने भी लगाई सुविधाएं बढ़ाने की गुहार
पार्षदों ने भी लगाई सुविधाएं बढ़ाने की गुहार
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment