अब तक 6 जोन की 133 ऐसी फाइलें पकड़ में आईं हैं जिनमें गलत तरीके से भुगतान किया गया है। कुछ और फाइलों की जांच चल रही है। इस मामले में कुछ अन्य जोनल अधिकारियों को भी नोटिस जारी हो सकता है।मृत्यु सहायता के तहत सामान्य मृत्यु होने पर 2 लाख रुपए और दुर्घटना में मृत्यु होने पर 4 लाख रुपए सहायता देने का नियम है। अंत्येष्टि सहायता के 5 हजार रुपए अलग से दिए जाते हैं। एक महिला द्वारा की गई शिकायत के बाद अपर आयुक्त टीना यादव ने मामले की जांच शुरू की तो अब तक जोन नंबर 3,9,11, 16,19 और 20 के तत्कालीन जोनल अधिकारियों की आईडी से भुगतान स्वीकृत हुए हैं। इसमें सबसे ज्यादा 90 फाइलें जोन नंबर 16 की हैं। इन 90 फाइलों में से 65 तो एक साथ रात 11 बजे सिस्टम पर अपलोड की गईं हैं।इधर महापौर मालती राय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निगमायुक्त को जांच के निर्देष जारी किए है।
Friday, July 14, 2023
Home
संबल योजना में मृतकों के दो करोड़ हजम कर गए कर्मचारी
संबल योजना में मृतकों के दो करोड़ हजम कर गए कर्मचारी
Tags
# हमारा भोपाल
Share This
About munsi verma
हमारा भोपाल
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
हमारा भोपाल
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment