जानकारी के मुताबिक अजराड़ा गांव का रहने वाला हसन खेती बाड़ी करता है। हसन के पांच बेटे और एक बेटी हैं। बताया जाता है कि शनिवार को हसन का तीसरे नंबर का बेटा नौ वर्षीय शियान टेबल के पंखे का तार बिजली के बोर्ड में लगा रहा था। इसी दौरान जैसे ही शियान ने बोर्ड में एक तार लगाया। नीचे खेल रहे सात वर्षीय मोईन ने दीवार पर लटक रहे दूसरे तार को पकड़ लिया। मोईन को छुड़ाने के लिए शियान ने उसे हाथ लगाया तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर बाद जब बच्चों के परिजनों पर पहुंचे तो दोनों बच्चों के शव देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में दोनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी मुंडाली वीरपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने शवों का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पंचनामा भरकर दोनों शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए हैं। उधर, घटना के बाद गांव में कोहराम मचा है।
Saturday, July 8, 2023
Home
मुंडाली थाना क्षेत्र में फिर बड़ा हादसा, करंट से दो मासूमों की मौत
मुंडाली थाना क्षेत्र में फिर बड़ा हादसा, करंट से दो मासूमों की मौत
Tags
# देश-विदेश
Share This
About munsi verma
देश-विदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
देश-विदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment