इस संबंध में मदन महल थाना एसआई ने जानकारी देते हुए बताया की वर्ष 2022 अगस्त महीने में आमनपुर निवासी विकास तिवारी ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया था की उसने मेट्रोमोनियल साइट से इटारसी की स्वेता तिवारी से शादी को लेकर बात की थी। जिसने अपनी माँ और भाई से बात करवाई। सभी शादी के लिए राजी हो गए। उसके बाद स्वेता के द्वारा बताया गया की उसका सिलेक्शन एसडीएम पद पर हो गया है उसे रुपयों की जरूरत है। जिसके बाद विकास के द्वारा कई बार स्वेता और उसकी माँ के खाते में उसके द्वारा लगभग साढ़े नौ लाख रु ट्रासंफर किये गए। बाद में स्वेता ने अपना मोबाइल बंद कर लिया गया। रिपोर्ट पर मामला दर्ज करते हुए पुलिस स्वेता और उसके परिवार की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस को पतासाजी के दौरान पता चला की स्वेता तिवारी इटारसी में गड़रिया क्षेत्र में किराए से रह रही है,जिसके बाद टीम गठित करते हुए स्वेता तिवारी को विभिन्न धाराओं के साथ गिरफ्तार किया गया।
Tuesday, July 25, 2023
Home
लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, अधिवक्ता को लगाया 9.50 लाख का चूना
लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, अधिवक्ता को लगाया 9.50 लाख का चूना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment