
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
ने मध्यप्रदेश में मालवा से बीजेपी के चुनावी अभियान का आगाज कर दिया है।
उन्होंने रविवार को इंदौर में बीजेपी के विजय संकल्प कार्यकर्ता सम्मेलन को
संबोधित किया। शाह ने कार्यकर्ताओं को 2023 और 2024 के चुनावी जीत का
संकल्प दिलाया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर जमकर निशाना
साधा। शाह ने पूर्व सीएम कमलनाथ को करप्शन नाथ और दिग्विजय सिंह को
श्रीमान बंटाधार कहकर संबोधित किया।
इंदौर
में विधानसभा नंबर दो स्थित कनकेश्वरी गरबा मैदान पर आयोजित संभाग के बूथ
लेवल कार्यकर्ता सम्मेलन में शाह ने कहा कि अनुच्छेद 370 को कांग्रेस ने
बच्चे की तरह सालों तक पाल रखा था। पीएम मोदी ने अनुच्छेद 370 खत्म कर
कश्मीर को भारत से जोड़ने का काम किया है। मोदी सरकार आने पर पाकिस्तान के
घर में घुसकर आतंकियों की धज्जियां उड़ाने का काम हमारी सेना ने किया है।
मोदी ने पूरी दुनिया में भारत का झंडा किया बुलंद: शाह
केंद्रीय
मंत्री अमित शाह ने देवी अहिल्या को प्रणाम कर अपने संबोधन की शुरुआत की।
उन्होंने कहा कि देवी अहिल्या बाई ने गुलामी के अवशेष को मिटाने की पहल की
थी। जिसे हमारे नेता पीएम मोदी आगे बढ़ा रहे है। पीएम मोदी ने पूरी दुनिया
में भारत का झंडा बुलंद करने का काम किया है। वे कहीं भी जाए लोग मोदी-मोदी
के नारे लगाते हैं। ये नारे मोदी के लिए नहीं, बीजेपी के लिए नहीं, बल्कि
भारत की एक सौ तीस करोड़ जनता के सम्मान में नारे लग रहे हैं।
कांग्रेस ने राम मंदिर का काम लटका रखा था: शाह
अमित
शाह ने विपक्षी एकता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि ये लोग अनुच्छेद
370 खत्म खरने का विरोध करते थे। ये नाम बदले तो भी कोई इन्हें वोट देगा
क्या?
अयोध्या में राम लला
टेंट में विराजमान थे। कांग्रेस मंदिर के काम को लटका रही थी। कोर्ट के
फैसले के बाद मोदी जी ने राम मंदिर का भूमि पूजन कर दिया। अहिल्या बाई
होलकर के बाद धार्मिक स्थलों का कायाकल्प करने का काम पीएम मोदी ने किया
है।
No comments:
Post a Comment