कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराज बाड़े के व्यापारियों ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक युवक बाजार में निकली नोट खपाने की कोशिश कर रहा है। व्यापारियों की सूचना पर हरकत में आईं पुलिस ने महाराज बाड़े पहुंचकर एक 19 वर्षीय युवक को हिरासत में ले लिया। युवक की तलाशी लेने पर पुलिस को उसकी जेब से कुल 1450 रुपए के नकली नोट मिले हैं, जिनमें 100 रुपए के 7 और 50 रुपए के 15 नकली नोट शामिल हैं। हिरासत में लिए गए युवक ने पुलिस को बताया कि वह मूलतः भिंड जिले का रहने वाला है और ग्वालियर में रहकर पढ़ रहा है। उस ये नोट उसके दोस्त ने दिए हैं। हालांकि पुलिस का दावा है कि
पकड़े गए आरोपी ने स्वीकारा है कि उसे मालूम था नोट नकली है। पुलिस का कहना है कि बरामद नोट की क्वालिटी पुअर है सामान्य से प्रिटिंग मशीन से निकाले गए हैं। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसे नकली नोट दिए जाने वाले दोस्त की तलाश शुरू कर दी है।
Friday, March 24, 2023
Tags
# मध्यप्रदेश
Share This
About munsi verma
मध्यप्रदेश
देश, मनोरंजन, राजनीति, राज्य, विदेश
मध्यप्रदेश
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment