बेरसिया के टिकनखेड़ी गांव में होमगार्ड जवान की जमीनी विवाद के चलते चार लोगों ने ईट और डंडों से पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी देहात किरणलता केरकट्टा ने बेरसिया थाना प्रभारी गिरीश त्रिपाठी के साथ दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्त में आए आरोपी दो सगे भाई और दो उनके सहयोगी हैं। एसपी देहात के मुताबिक मृतक होमगार्ड जवान भूपेंद्र सिंह राजपूत भोपाल से अपनी ड्यूटी खत्म कर वापस अपने गांव जा रहे थे। तभी टिकनखेड़ी के समीप आदतन अपराधी राजू और हीरा कुशवाहा ने पूर्व के जमीनी विवाद में उनसे बदला लेने के लिए हमला कर दिया। हमले में होमगार्ड जवान भूपेंद्र की मौत हो गई। आरोपियों ने उसके बाद उनके शव को एक नदी में फेंक दिया और जंगल की और फरार हो गए। पुलिस ने दबिश देकर आरोपियों को 4 घंटे में ही दबोच कर सलाखों के पीछे पहुंचा पहुंचा कर पूरे मामले का खुलासा कर दिया है।
Wednesday, March 29, 2023
Home
होमगार्ड जवान की हत्या के आरोपी गिरफ्त में
होमगार्ड जवान की हत्या के आरोपी गिरफ्त में
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment