दरअसल महाराजपुरा थाना क्षेत्र के भिंड रोड निवासी 12वीं के छात्र का दीनदयाल नगर में पेपर था। छात्र परीक्षा देकर दो दोस्तों के साथ घर लौट रहा था। छात्र की आशू गुर्जर, देव गुर्जर, अमन धाकड़ से दुश्मनी चल रही है। यह तीनों 3-4 लड़कों को लेकर उसकी घात में खड़े थे। दोनों दोस्तों के साथ वह स्कूल से निकल कर थोड़ी दूर पहुंचा था कि तभी आशू, देव, अमन और उसके अन्य साथियों ने छात्र पर हमला कर दिया। उसे बाइक से खींचकर पीटा। अचानक हमले से डरकर उसके दोनों दोस्त भाग गए। लेकिन पीड़ित छात्र को आरोपियों ने उसे बचने का मौका नहीं दिया। चारों
तरफ से घेरकर पीटा। किसी तरह वह छूट कर भागा तो हमला करने वालों ने बस्ते की बेल्ट पकड़ कर खींच लिया। उसे सडक़ पर पटक कर लात घूसों से मारा। वहां से गुजर रहे लोगो ने इस घटना का वीडियो बना लिया और उसे सोसल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब यहां वीडियो पुलिस तक पहुंचा तो तत्काल एक्शन लेते हुए छात्र की शिकायत पर मारपीट का मामला दर्ज कर फरार बदमाश युवकों की तलाश शुरू कर दी है।
Monday, March 13, 2023
Home
परीक्षा देकर लौट रहे युवक की पिटाई
परीक्षा देकर लौट रहे युवक की पिटाई
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
mediacentre.in...यानी समय, सत्ता और समाज के बनाए हुए नियम के खिलाफ जाने का मतलब है। सही मायनों में सुधारवाद का वह पथ या रास्ता है। जो अंतिम माना जाता है, लेकिन हम इसे शुरुआत के रूप में ले रहे हैं। सार्थक शुरुआत कितनी कारगर साबित होगी? यह तो भविष्य तय करेगा। फिर भी हम ब्रह्मपथ पर चल पड़े हैं, क्योंकि यह अंतिम पथ नहीं है। सुधारवाद की दिशा में एक छोटा कदम है।.

No comments:
Post a Comment